हर तरफ बम-बम भोले और ओम नम: शिवाय की गूंज से भक्तिमय हो रहा वातावरण

0
fastlive news

भगवान शिव की भक्ति का प्रमुख माह सावन आरम्भ हो चूका है, पूरे माह भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है, सभी शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती है, हर तरफ बम-बम भोले और ओम नम: शिवाय की गूंज सुनाई देती है.

सावन का महीना और भगवान शंकर, यानी भक्ति की ऐसी अविरल धारा जहां हर हर महादेव और बम बम भोल की गूंज से कष्टों का निवारण होता है, मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, यूं तो भगवान शंकर की पूजा के लिए सोमवार का दिन पुराणों में निर्धारित किया गया है लेकिन पौराणिक मान्यताओं में भगवान शंकर की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन महाशिवरात्रि, उसके बाद सावन के महीने में आनेवाला प्रत्येक सोमवार, फिर हर महीने आनेवाली शिवरात्रि और सोमवार का महत्व है, लेकिन भगवान को सावन यानी श्रावण का महीना बेहद प्रिय है जिसमें वह अपने भक्तों पर अतिशय कृपा बरसाते हैं.

सावन सोमवार के व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है, प्राचीन शास्त्रों के अनुसार सोमवार के व्रत तीन तरह के होते हैं, सोमवार, सोलह सोमवार और सौम्य प्रदोष, सोमवार व्रत की विधि सभी व्रतों में समान होती है, इस व्रत को सावन माह में आरंभ करना शुभ माना जाता है.

ये है व्रत के नियम

सावन सोमवार व्रत सूर्योदय से प्रारंभ कर तीसरे पहर तक किया जाता है, शिव पूजा के बाद सोमवार व्रत की कथा सुननी आवश्यक है, व्रत करने वाले को दिन में एक बार भोजन करना चाहिए, सावन के सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें, पूरे घर की सफाई कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं, गंगा जल या पवित्र जल पूरे घर में छिड़कें, घर में ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें, ध्यान के पश्चात ‘ऊँ नमः शिवाय’ से शिवजी का तथा ‘ऊँ नमः शिवायै’ से पार्वतीजी का षोडशोपचार पूजन करें|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन