विभिन्न मांगों को लेकर इनमोसा का कोयला भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन

0
fastlive news

बाघमारा : इनमोसा के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर कोयला भवन के समक्ष शुक्रवार के दिन जोरदार प्रदर्शन किया गया, इस प्रदर्शन में इनमोसा के बीसीसीएल के बरोरा एंव ब्लॉक दो क्षेत्र के कर्मियों का योगदान काफी सराहनीय रहा, जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बरोरा एंव ब्लॉक दो क्षेत्र के इनमोसा से जुड़े ओवरमैन, माइनिंग सरदार आदि मोटरसाईकिल जुलूस के साथ हरा टोपी एंव हरा झंडा लेकर भाग लिए, इसके पूर्व यह जुलूस नारेबाजी करते हुए शहीद स्मारक स्थल पहुंचा जहां नमन के पश्चात् यह जुलूस कोयला भवन के लिए प्रस्थान किया, इस प्रदर्शन कार्यक्रम में इनमोसा कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की, प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मांगों में 10 वां वेतन समझौता पर पुर्नविचार करने, कोयला मंत्री को माइंस एक्ट के अंतर्गत लाने, खदानों को सुरक्षित ढंग से चलाने की मांग आदि शामिल है, इस जुलूस में इनमोसा के श्यामदेव दास, बजरंग कुमार, गोपाल यादव, मिहिर कुमार, मोहित कुमार अम्बस्ट, आलोक कुमार, संदीप सिंह, सूर्यबलि साव, राजीव कुमार, रंधीर सिंह, संतोष वर्मा, मंसूर आलम, निर्मल कुम्हार, बलदेव मंडल समेत सैंकड़ों लोगो ने भाग लिए|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news