
बाघमारा : बाघमारा शिक्षक समाज के द्वारा डुमरा स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार के दिन इम्पैक्टस ऑफ सोशल मिडिया के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता बाघमारा के बीईईओ कमलकिशोर राणा की ने की, इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मारवाड़ी कालेज रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी विभाग) डा विनय भरत ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मिडिया आज मार्केट मिडिया बन गई है,उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया आज हमारे समाज एंव संस्कृति को तोड़ने में लगा हुआ है, उन्होंने कहा सोशल मिडिया से हमारे देश की संस्कृति अपहत होती जा रही है, सोशल मिडिया के असर से आज समाज में रियलिटी गायब हो रही है, उसकी जगह विदेश की संस्कृति हावी हो रही है, उन्होंने कहा कि विदेशी संस्कृति आज हमारे परिवारवाद को प्रभावित कर रही है, सोशल मिडिया के जरिये विदेशी प्रोडक्ट को तेजी से अपनाकर हम स्वयं एक प्रोडक्ट बनते जा रहे हैं, सोशल मिडिया के द्वारा दिखाये जा रहे इन्फोरमेशन को आज के बच्चे आज नॉलेज समझ कर ग्रहण कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 के बाद सोशल मिडिया का हमारे देश के बाजारवाद पर गहरा प्रभाव बढ़ा है, बाजार में सोशल मिडिया का आक्रमक रूख काफी बढ़ा है, आज डेमोक्रेसी की परिभाषा बदलती जा रही है, हमारे समाज में अमेरिकी संस्कृति हावी हो रही है, कुल मिलाकर सोशल मिडिया मार्केट मिडिया बन गई है, इस मौके पर फुसरो संडे बाजार (बोकारो) से आये प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार सह लेखक सह समाजसेवी सुबोध सिंह पवार ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मिडिया का हमारे समाज में गहरा असर देखने को मिल रहा है, उन्होंने कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया में आज बाजारवाद हावी हो गया है, पवार ने कहा कि आज खबरों का निजीकरण होता जा रहा है, पेड न्यूज की गंभीर बिमारी आज उत्पण हो गयी है, मिडिया मुनाफा में कैसे आये इसपर नजरें इनायत की जा रही है, संपादक आज महज मैनेजर की भूमिका में हैं, पवार ने कहा कि सोशल मिडिया के प्रचार का इतना असर है कि हमारे घरो के टेबल से आम की जगह माजा की बोतलें नजर आती है, सोशल मिडिया के दुष्प्रभाव से हमें बचने का प्रयास करना चाहिए, इसकी दीवार के सहारे खड़ा नहीं होकर हमें इसके बीच दीवार बनने का काम करना चाहिए, इस कार्यषाला को संबोधित करते हुए पीएमसीएच धनबाद के न्यूरो एंव मनोरोग चिकित्सक डा संजय कुमार ने कहा कि आज बच्चे मोबाईल का ज्यादा उपयोग करने में लगे हैं, मोबाईल से चिपके रहने के कारण बच्चे चिड़चिड़ा हो रहे हैं, वे स्कूल नहीं जाना चाहते, कुमार ने कहा कि सोशल मिडिया का साईड इफेक्ट आज अधिक दिख रहा है, कुमार ने कहा कि सोशल मिडिया एडिसन एक बीमारी भी आज तेजी से फैल रही है, हर वर्ष 20 प्रतिसत लोग इसके गिरफ्त में आ रहे हैं, श्री कुमार ने कहा कि आज मोबाईल का असर इतना अधिक है कि 04 वर्श का बच्चा भी मोबाईल के लिए जिद करता हुआ नजर आता है, उक्त कार्यशाला में खोरठा साहित्य एंव संस्कृति परिषद् के प्रबंध सचिव महेन्द्रनाथ गोस्वामी सुधाकर ने कहा कि सोशल मिडिया का आज समाज में दुष्प्रभाव अधिक बढ़ रहा है, एक तरफ यह कई मायनों में लाभदायक है, वहीं इसका डिमेरिट अधिक नजर आता है, उक्त कार्यशाला को अखिल भारतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर जी, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बीईईयों महावीर पासवान, सुनील भगत, शेलेश जी आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन मोहन महतो, बबलू मिश्रा, तापस खवाष, सुभाष वर्णवाल, संजय कुमार सुमन, अभय कुमार, मो असलम आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में श्री कृष्ण तिवारी, बी के झा, माणिकचंद्र दास, विजेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र कुम्हार, कुमारी सुधा, सरला, रूपेश वर्मन,रजनी, सारिका समेत सैंकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।