सलमान और अनुष्का को अंतर्राष्ट्रीय खेल फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया

0
fastlive news

मुंबई : फिल्म ‘सुलतान’ के निर्देशक अली अब्बास जफर और फिल्म के कलाकार अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तेहरान अंतर्राष्ट्रीय खेल फिल्मोत्सव में विजेता रहे। फिल्म के प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जफर को फिल्म की भावात्मक कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए एक मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, वहीं, सलमान और अनुष्का को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। दोनों कलाकारों को भावात्मक कहानी के खंड में भी उपाधि प्रदान की गई, जफर ने कहा, “फिल्म ‘सुल्तान’ ने खेल से जीवन में आने वाले बदलावों को दर्शान में जबरदस्त कहानी, अभिनय और नेक नीयती के जरिए सरहदों, रवायतों और भाषाओं संस्कृतियों की सारी हदें तोड़ दी हैं। टीम और मैं तेहरान अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फिल्मोत्सव के आयोजकों के प्यार और प्रशंसा के लिए बहुत आभारी हैं ,”‘सुल्तान’ एक अधेड़ उम्र के पहलवान की कहानी है, जो पहलवानी छोड़ देता है, वर्षो बाद वह दोबारा अपने करियर को जिंदा करता है, क्योंकि उसे पैसों की जरूरत होती है और वह अपना खोया सम्मान वापस पाना चाहता है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन