
नई दिल्ली : भारत में लगातार व्हॉट्सऐप के यूजर्स बढ़ रहे हैं। लोग मैसेजिंग ऐप के तौर पर इसे यूज करते है, अब व्हॉट्सऐप ने इसमें एक नई सुविधा दी है, व्हॉट्सऐप ने भारत में अपने बिजनेस ऐप व्हॉट्सऐप बिजनेस की शुरुआत कर दी है, इस ऐप में आप मोबाइल नंबर के साथ साथ लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ये ऐप केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, इस ऐप को सबसे पहले इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, ब्रिटेन और अमेरिका में शुक्रवार (19 जनवरी) को लॉन्च किया था, खास बात है कि ऐप को पब्लिक रिलीज से पहले, शुरुआत में भारत और ब्राजील में टेस्ट किया गया था, कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इस फीचर की घोषणा की थी और तब से इस फीचर की टेस्टिंग चल रही थी, इस ऐप में आप मोबाइल नंबर के साथ साथ लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, हालांकि लैंडलाइन नंबर ऐड करने के लिए आपको कॉल मी ऑप्शन चुनना होगा, जिसके बाद आपको वेरिफिकेशन कॉल जाएगी, वहीं वेरिफिकेशन के बाद आपको अपनी बिजनेस कैटेगरी भी चुननी होगी, इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर के डाउनलोड कर सकते हैं, इतना ही नहीं, इस ऐप में यूजर्स को क्विक रिप्लाई का विकल्प दिया गया है, जिससे कोई भी ऑटोमेटिक रिप्लाई कर सकता है, साथ ही रिप्लाई को शेड्यूल भी किया जाता है, लोगों के पास इस ऐप में भी पूरा कंट्रोल होगा, जिसमें यूजर नंबर और बिजनेस नंबर को ब्लॉक कर सकता है, इस ऐप में नए ग्राहकों को ग्रीटिंग मैसेज भेजने और कंपनियों के व्यस्त होने पर दूर रहने का विकल्प भी मिलता है|