
नई दिल्ली : देश में अब स्मार्टफोन चलाने का सपना हर इंसान का पूरा होने वाला है, इस बात की पहल दो दिग्गज कंपनिया कर रही है, बता दें कि वोडाफोन इंडिया और फ्लिपकार्ट ने बुधवार को उपभोक्ताओं को एंट्री लेवल के स्मार्टफोन 999 रुपये में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है, कंपनियों ने इस संबध में साझेदारी की है, जिसके माध्यम से वोडाफोन फ्लिपकार्ट के अभियान हैशमाईफर्स्ट4जीस्मार्टफोन के तहत शुरुआती स्तर के 4जी स्मार्टफोन्स की चुनिंदा रेंज पर आकर्षक कैश बैक ऑफर लेकर आया है, दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इस चुनिंदा रेंज के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने वाले वोडाफोन के सभी मौजूदा एवं नए प्री-पेड उपभोक्ता आकर्षक कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 36 महीने तक कम से कम 150 रुपये प्रति माह का रीचार्ज करना होगा (यह रीचार्ज किसी भी राशि में इस तरह किया जा सकता है कि महीने का कुल रीचार्ज रु 150 हो), 18 महीने के अंत में उपभोक्ता को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा तथा अगले 18 महीनों के बाद 1,100 रुपये का कैशबेक मिलेगा, इस तरह उपभोक्ता कुल 2000 रुपये के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, यह कैशबैक उपभोक्ता के वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में आ जाएगा, जिसका इस्तेमाल वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल लेन-देन या नकद निकासी के लिए कर सकते हैं|