
बाघमारा जोन : मधुबन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर रोड में एक हाइवा के चपेट टाटा सूमो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हालाँकि दुर्घटना में किसी को चोट की सुचना नहीं है, वही घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पर्दर्शन करने लगे, स्थानीय लोग का कहना था की हाइवा व बड़ी गाड़ियों को कम उम्र कर अनुभवहिन् युवाओं द्वारा चलाया जा रहा है, इन लोगों के पास जेनविन लाइसेन्स भी नही होता है, जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है, सुचना पाकर मौके पर पहुचें पोलीस ने लोगों समझा बूझा कर सड़क जाम हटाया|