
नई दिल्ली : नेशनल कैडेट कोर की रैली में पहुंचे पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया, इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मदद का आह्वान किया, पीएम ने कहा कि पहले लोगों को लगता था कि भ्रष्टाचार के मामलों में अमीर व ताकतवर लोगों को नहीं छुआ जाता है, लेकिन आज तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं, एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले, आम आदमी यह मानकर चलता था कि भ्रष्टाचार करने वाले बड़े-बड़े लोगों का कुछ नहीं होता है लेकिन अब चीजें बदल गई हैं, किसी का नाम लिए बगैर पीएम ने कहा, ‘आज हम ऐसे दौर में हैं जब भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में सड़ रहे हैं, ’ पीएम मोदी का इशारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव, बिहार के एक और पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला की ओर थ, मोदी ने आगे कहा कि वो युवाओं से कुछ मांग रहे हैं, न तो वह वोट मांग रहे हैं और न ही इसमें कोई राजनीति है, युवा सरकार की मुहिम से जुड़ें और भ्रष्टाचार के साथ कालेधन के खिलाफ छिड़ी लड़ाई में अपना योगदान दें, उनका कहना था कि सरकार ने आधार को इस वजह से अनिवार्य किया है कि इससे सरकारी सहायता गलत हाथों में जाने से रुक गई। पहले साठ हजार करोड़ रुपये ऐसे लोगों तक पहुंच जाते थे, जिन्हें सरकारी सहायता की जरूरत नहीं थी, पीएम ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स समेत देश भर के युवा अपने मोबाइल फोन में भीम एप डाउनलोड करें और किसी भी दुकान पर भुगतान कैश से नहीं बल्कि इसी एप के जरिये करें, डिजिटल पेमेंट पर जोर देते हुए कहा कि युवा खुद तो डिजिटल पेमेंट करें ही साथ में इस मिशन से साल में 100 नये परिवार को भी जोड़ें|