अब नोकिया 3310 4G वर्जन में लॉन्च

0
fastlive news

नई दिल्ली : कुछ समय पहले नोकिया के 3310 फोन की लांचिंग की बात काफी चर्चा में थी, लेकिन अंत में यह बात झूठी निकली थी, लेकिन अब 3310 को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी आई है, बता दें कि कंपनी ने नोकिया 3310 (Nokia 3310) के 4G वर्जन को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने इस फोन के बारे में चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है, इससे पहले Nokia 3310 के 3G और 2G वेरिएंट लॉन्च किए गए थे, यह फोन युन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यह फोन भारतीय बाजार में जियो फोन को टक्कर दे सकता है.

–फोन खासियत—

इस फोन की खासियत की बात करे तो नोकिया का यह फोन वाई-फाई और हॉटस्पॉट सपोर्ट करता है। एचएमडी ने चीन में हैंडसेट को उपलब्ध कराने के लिए चाइना मोबाइल के साथ साझेदारी की है, अभी चीन के बाहर दूसरे बाजारों में फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

–फीचर्स—

2.4 इंच की डिस्प्ले, 4G वीओएलटीई सपोर्ट, 512 एमबी इंटरनल मेमोरी, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11, दमदार 1200 mAh की बैटरी, 2 MP का रियर कैमरा, साइज 117 x 52.4 x 13.35 मिलीमीटर, वजन 88.1 ग्राम, फ्रेश ब्लू और डार्क ब्लू कलर.

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news