
बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक माटीगढ़ा दुर्गा मंदिर के मैदान में इंदल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में उपस्थित यूनियन नेताओं ने न्यू मधुबन वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन उपलब्ध नहीं कराने पर गहरी आपति वयक्त की, साथ ही स्थानीय बेरोजगारों को तरजीह देने की मांग को लेकर आगामी 05 फरवरी को वृहद रूप से आंदोलन छेड़ने की घोषणा की, आंदोलन के प्रथम चरण में संयुक्त मोर्चा ने माटीगढ़ा के क्नवेयर बेल्ट रोड से जुलूस निकालने व न्यू वाशरी के समक्ष धरना देने का सामुहिक निर्णय लिया, इस मौके पर वक्ताओं ने एकमत से कहा कि अगर आंदोलन के बाद भी स्थानीय को नियोजन देने पर विचार नहीं हुआ, तो आंदोलन के अगले चरण में वाशरी का काम-काज ठप किया जायेगा, बैठक में मुख्य रूप से राकोमस के लगनदेव यादव, बीसीकेयू के जे के झा, पूरन महतो, देवानंद राजभर, जमसं के जगदीश सिंह, कृष्ण राउत, वासुकीनाथ लाला, बलदेव वर्मा, रंजीत चौहान, नवलेश कुमार, नरेश महतो, कार्तिक महतो, संतोष दूबे, बबलू मोहली, दीपक पासवान, बाघ सिंह, किशोर कुमार, अख्तर हबारी, रवि भूईंया इत्यादि उपस्थित थे।