फिल्म ‘पैडमैन’ पकिस्तान के परदे में नहीं दिखेगी

0
fastlive news

मुंबई : फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, जहां एक ओर दर्शकों को यह खूब पसंद आई, वहीं पाकिस्तान ने इसे बैन करने का फैसला ले लिया है, पाकिस्तान को अक्षय कुमार की यह फिल्म पसंद नही आ रही है, उसे महिलाओं की सर्वविदित माहवारी पर आधारित इस फिल्म में बुराई नज़र आ रही है, इसी कारण से पाकिस्तान में फिल्म पैडमैन को बैन करने का फैसला ले लिया है, पाकिस्तान और पंजाब में अक्षय की इस फिल्म को देखने से मना कर दिया गया है, यहां तक इन जगह पर फिल्म को सर्टिफिकेट भी नहीं दिया जा रहा है, पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के सदस्य इशाक अहमद ने कहा है कि वो आर.बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पैडमैन’ को अपने यहां डिस्ट्रीब्यूशन की इज़ाजत नहीं देंगे क्योंकि इस फिल्म का विषय उनके मुल्क की संस्कृति और परंपरा के ख़िलाफ़ है, पंजाब सेंसर बोर्ड ने तो फिल्म को देखने से ही मना कर दिया और कहा है कि वो सर्टिफिकेट नहीं देंगे, वहां के भी एक सदस्य ने कहा कि ये उनके धर्म-संस्कृति के विरुद्ध है, पाक के जाने माने फिल्मकार सैय्यद नूर ने कहा है कि बाहर के देशों की फिल्मों को रिलीज़ करने से पहले लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्सीबिटर्स से बात करना जरुरी है, उनका कहना है कि सिर्फ पैडमैन ही नहीं ‘पद्मावत’ को भी पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इस फिल्म में मुसलमान लोगों का निगेटिव चित्रण किया गया है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news