
तिरुवनन्तपुरम : केरल में वेस्ट नाइल वायरस फैलने के कारण उत्तरी मालाबार क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, यह ऐसा वायरस है जो पक्षियों से लेकर इंसानों तक फैल रहा है, इस वायरस की चपेट में आने से 7 साल के मोहम्मद शान की मौत हो गई, इस घटना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है, दरअसल, वेस्ट नाइल वायरस बीमारी क्यूलेक्स नाम के मच्छर के काटने से फैलती है, इस बीमारी के लक्षण जुकाम, बुखार, बदन दर्द, थकान और मतली हैं|