आशाकोठी से अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ाया

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा एंव मधुबन थानाक्षेत्र इन दिनों कोयला तस्करों के लिए चारागाह बना हुआ है, ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एंव बाघमारा पुलिस अनुमंडल के डीएसपी मनोज कुमार की तत्परता से मधुबन थाना के आशाकोठी खटाल के समीप रविवार की रात्रि 01.30 बजे के आसपास अवैध ढंग से कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा गया है, पुलिस एंव सीआईएसएफ के इस संयुक्त अभियान में पुलिस के हाथ ट्रक और कोयला तो लगी है, परंतु किसी के पकड़ाने की खबर नहीं है, फिलहाल ट्रक को मधुबन थाना के हवाले कर दिया गया है, ट्रक किसका है, कौन वहां अवैध ढंग से कोयला लदवा रहा था, इन सब का अभी कुछ खुलाशा नहीं हो पाया है, इस संबंध में पुलिस की तफ्तीश जारी है, मालूम हो कि बरोरा थाना के पोचरी एंव बेहराकुदर में भी कोयला तस्कर सक्रिय है, परंतु पुलिस के हाथ उन कोयला तस्करों के गर्दन से दूर है |

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news