01 अप्रैल 2019 का राशिफल

0
fastlive news

मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा, परिवार में आपकी वैल्यू भी बढ़ेगी, व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, स्टूडेंट्स का ओवर कॉन्फिडेंस आज नुकसान करवा सकता है, आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

वृष राशि वालों आज आपका दिन पार्टनर के साथ बीतेगा, अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी, मानसिक तनाव हो सकता है, भूख न लगने से परेशान हो सकते हैं.

मिथुन राशि वालों लव पार्टनर से थोड़ी अनबन हो सकती है, आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, भोजन में मसालेदार चीजें उपयोग न करें.

कर्क राशि वालों आज आप अपना व्यवसाय बदलने की सोच लकते हैं, स्टूडेंट्स आज कड़ी मेहनत करेंगे, लव लाईफ में रोमांच आएगा, वीकनेस की वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं, ध्यान रखें.

सिंह राशि वालों लव प्रपोजल भेजने के लिए आज का दिन शुभ है, व्यापार में जोखिम भरे सौदे आज भूल कर भी न करें, विद्यार्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने रोग खत्म होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि वालों आज आप पूरा दिन काम में व्यस्त रहेंगे, पार्टनर को समय न दे पाने के कारण वो आपसे नाराज़ हो सकते हैं, व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आज निर्णय ले सकते हैं, आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

तुला राशि वालों आज आपका समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ बीतेगा, ऑफिस में आज आप सभी के साथ मिलजुल कर काम करेंगे, विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, दिन भर दौड़-धूप से थकान हो सकती है.

वृश्चिक राशि वालों आज लव लाइफ की शुरुआत शानदार तरीके से होगी, आज आपका कारोबार लाभदायक रहेगा, नए सौदे फायदा देने वाले रहेंगे, स्टूडेंट्स आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, ब्लड प्रेशर के मरीज आज अपना ध्यान रखें.

धनु राशि वालों आज पार्टनर के साथ दिन बीतेगा, प्रेम और सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और पैसा मिलेगा, स्टूडेंटस किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं या इंटरव्यू देने का भी मन बना सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मकर राशि वालों आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है, आपके संबंध भी मधुर होंगे, कानून के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंटस के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, टॉन्सिल की प्रॉब्लम हो सकती है, सेहत के मामले में आज आप सावधान रहें.

कुंभ राशि वालों आज आपके जीवनसाथी को तरक्की प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, स्टूडेंटस का पढ़ाई में मन न लगने के कारण परेशानी हो सकती है, दोस्तों से विवाद भी हो सकता है, पेट दर्द होने के योग हैं.

मीन राशि वालों पार्टनर के साथ आज मतभेद हो सकते हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं, विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है, आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, स्फूर्ति और ताजगी भी बनी रहेगी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news