
एजेंसी: ट्रिपल रियर कैमरे वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 मोटोरोला कंपनी ने लाॅन्च किया हैं। इस स्मार्टफोन की खासियत यह है कि इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज क्षमता दिया गया है। वहीं इस फोन में एचडी प्लस पंचहोल 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा का जो सेटअप दिया गया है, उसमें 2 मेगाफिक्सल का मैक्रो लेंस, 16 मेगाफिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 8 मेगाफिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल मौजूद है। इस स्मार्टफोन की खासियत को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत 20,800 रूपया तक रखी है। वहीं कंपनी का यह मानना है कि इस स्मार्टफोन की लूक और इसकी खासियत को देखते हुए दुनिया के बाजारों में इसकी काफी मांग होगी।