
बाघमारा : लायंस क्लब सेंटेनिययल के द्वारा मंगलवार के दिन बाघमारा काली मंदिर प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में तीन जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। मालूम हो कि नव भारत जागृति केंद्र हजारीबाग और मुस्कान फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जो लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के देखरेख में संचालित किया जा रहा था। जिसमे 20 महिलाओं को सफलता पूर्वक तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया गया था। सिलाई प्रशिक्षित महिलाएं वर्तमान समय में कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रही है और मास्क सिलाई कर बाजार में बेच भी रही है। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं के बीच कोरोना बचाव पर प्रकाश भी डाला साथ ही मास्क के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में लोगों के बीच मास्क वितरण भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष लायन सुनील सिंह ने किया । कार्यक्रम का संचालन द्वीप मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष लायन शंकर नापित ने किया।मौके पर अध्यक्ष लायन सुनील सिंह, सचिव सागर कुमार गुप्ता, नागेन्द्र साव, मुकेश रॉय, मदन मोहन, शशिकांत शरण, दीपक प्रसाद, शंकर नापित, राजीव रंजन, एन.डी.पांडेय, बबलू मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।