
एजेंसी: वीवो अपने शानदार स्मार्टफोन वीवो एस 7 5जी को बाजार में लाॅन्च करने की पूरी तैयार कर ली है। स्मार्टफोन को लाॅन्च करने के लिए कंपनी की ओर से तीन अगस्त के मुहूर्त को तय किया है। हलांकि बीवो के इस स्मार्टफोन के लाॅन्च होने की जानकारी कोई अधिकारिक तौर पर नहीं मिली है। लेकिन कंपनी की ओर से जारी टीजर वीडियो के माध्यम से यह जानकारी मिली है। वीवो एस 7 जी स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन में ग्राहकों को इस डिवाइस में क्वाल – काॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और तीन कैमरे का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी की ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स औैर कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब तीन अगस्त के बाद ही कंपनी इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से ग्राहकों को जानकारी देगी।