
कतरास : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी में विद्यालय के नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में प्रांत के संभाग निरीक्षक अमरकांत झा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की छात्रों के समग्र विकास एवं जीवन मूल्य केंद्रित शिक्षा ही इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना है। पिछले कई दशकों से हमारे देश में शिक्षा का विस्तार तो हुआ मगर शिक्षा में मानवीय संवेदना जो हमारे धरोहर की गुरुकुल पद्धति में मौजूद थी। आज की शिक्षा में खत्म हो गई है। उन्होंने कहा की इसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा जन जागरण की रूपरेखा की आवश्यकता है तथा इस अभियान से छात्र-छात्राओं, आचार्य -दीदी जी एवं अभिभावकों को जोड़ना एंव उनका पंजीयन कराना है ! पंजीयन का दायित्व परमेश्वर झा, अशोक गुप्ता, निर्मल उपाध्याय, राजकुमार महतो तथा शांता सिंह को दी गई ! अंत में बैठक का समापन विद्यालय अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षीय आशीर्वचन से हुआ। उक्त बैठक में वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर झा, निर्मल उपाध्याय ,अशोक गुप्ता ,शांता सिंह, अंजना सिंह ,रेनू गुप्ता ,मनोरमा सिंह, राजकुमार महतो ,अशोक मालाकार, दिनेश कुमार ,राहुल सिंह ,विशाल सिन्हा ,आनंद पांडे आदि मुख्य रूप से शामिल थे।