
महुदा : बाघमारा प्रखंड के महुदा थाना क्षेत्र के राधानगर विधालय में लगे कोविड-19 कैम्प में जांच के दौरान डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण लोगो ने जमकर हंगामा किया। राधानगर मध्य विद्यालय में शुक्रवार के दिन कोविड -19 जांच कैंप बाघमारा प्रखंड एवं सामुदायिक केंद्र द्वारा लगाया गया था। इस कैम्प में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों लोग जांच कराने आये। परंतु इस कैम्प में स्वास्थ्य विभाग के कोई पदाधिकारी नहीं रहने के कारण लोगों ने रोष व्यक्त किया। कैम्प में डॉक्टर मनीष कुमार अनुपस्थित थे। जिससे कॉरोना पोजिटिव मिले लोगो ने डॉक्टर की उपस्थिति में जांच करने की मांग करने लगे। लोगो ने शोर मचाते हुए कहा कि डॉ मनीष कुमार 10 साल से सीएचसी के मालिक बने बैठे हुए हैं। इसके बाद लोग डॉक्टर मनीष कुमार को हटाओ बाघमारा बचाओ का नारा लगाने लगे। लोगो ने कहा कि 10 साल से डॉ मनीष कुमार का सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सरकारी अधिकारी होने के बावजूद इनका लेखा-जोखा कौन लेगा जबकि नियमावली के अनुसार ट्रांसफर 2 से 3 साल के अंदर होना चाहिए था। इस मौके पर बीडीओ के अलावा बाघमारा प्रमुख मिनाक्षी रानी गुड़िया समैत मुखिया प्रतिनिधि विकाश कुमार अग्रवाल समैत सैकडों ग्रामीण व जाँच कर्मी उपस्थित थे।