
नई दिल्ली: ‘‘ गंगा हमारी आस्था और वैभव का प्रतीक है। गंगा की सफाई में कई अभियान चले।’’ उक्त बातें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत उतराखंड में बने आठ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के वर्चुअल लोकार्पण के दौरान कही। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि आज मोक्षदायनी गगा को निर्मल करने वाले छह बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया हैं। जो हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का एक बहुत बड़ा अभियान है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पानी के एक बुंद को बचाना अति आवश्यक है।
