
बाघमारा : मंगलवार को युवा नेता विक्रम पासवान ने मधुबन पंचायत में एक बुजुर्ग असहाय व्यक्ति की खबर सुनकर बाघमारा बीडीओ को इसकी खबर दी। यह खबर जानकर बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति अविलंब मधुबन पहुंचे। उन्होंने असहाय व्यक्ति की आर्थिक मदद की तथा राशन का व्यवस्था करवाया। उन्होंने वृद्धा पेंशन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्रामीण उपस्थित थे।