
कतरास : बंद पड़े कतरास केशलपुर कोलियरी के यूनिट अस्पताल में सेवा कार्य पुनः चालू करने की मांग को लेकर 03 अक्टूबर को अस्पताल गेट के बाहर बीसीके यू एवं जेएमएम के संयुक्त तत्वाधान में धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरना में सभी संघ एवं ट्रेड यूनियन के नेताओं से भी शामिल होने की अपील की गई है। उपयोग नहीं होने के कारण यह अस्पताल खंडहर का रूप ले रहा है। केशलपुर,रामकनाली,झींझी पहाड़ी,बेंलजाबाद श्रीधरपुर,वेस्ट मोदीडीह सहित दर्जनों कालोनी के मजदूर एवं उनके परिवार ईलाज से बंचित हैं इसलिए जन चिकित्सा एवं मजदूर हित में इस अस्पताल का चालु होना अतिआवश्यक है।इसे उपयोग में नहीं लाया गया तो अस्पताल का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।