
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड कार्यालय बिचौलियों और दलालों के चुंगल की गिरफ्त में है। यह आरोप लगाते हुए बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं खाध आपूर्ति मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव तथा धनबाद के उपायुक्त को ट्वीट के माध्यम से सूचित करते हुए जन हित मे प्रखंड को बिचौलियों से मुक्त कराने की मांग की है।