
बाघमारा : केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर ब्लॉक दो संयुक्त मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियो के खिलाफ गुरुवार के दिन विरोध दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम ब्लाक टू क्षेत्र के ए बी ओ सी पी माइन के 14 न हाजरी घर के समक्ष कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा ब्लाक टू क्षेत्र के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर उत्तम पांडेय, राम कुमार पांडेय, मुरारी पांडेय, तुलसी साव, केशव पासवान, गिरीश शर्मा, इन्द्रासन यादव इत्यादि उपस्थित थे।