
बाघमारा : झारखंड बाल प्रायोजन स्पोंशरशिप एवं फॉस्टर केयर (बाल संरक्षण) पर प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, एवं लायन्स क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा सृजन फाउंडेशन झारखण्ड के सहयोग से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय सभा कक्ष बाघमारा में किया गया।कार्यशाला में प्रखण्ड बाल संरक्षण समिति के सदस्यों के अलावा,मुखिया स्वयं सेवी संस्था, साक्षरता प्रेरक, प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।कार्यशाला का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्वलित कर अतिथि प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं कार्यशाला का विषय झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर
रवानी ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिथि प्रखण्ड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने कहा कि फॉस्टर केयर और स्पोंशरशिप योजना समाज से वंचित बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।हम सभी का दायित्व है कि आवश्यकता वाले बच्चों का सर्वे कर जिला में आवेदन जमा कराए ताकि उनको इस योजना से जोड़ा जा सके। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि अब नियमित रूप से प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का बैठक कर समीक्षा की जाएगी ताकि बच्चों को लाभ दिलाया जा सके। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है,बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षण पोषण के लिए में इस योजना को सफल बनाना होगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं हर समय सहयोग के लिए तैयार हूं। सृजन फाउंडेशन झारखण्ड के सचिव सपन मन्ना ने कहा कि बच्चों का भविष्य परिवार आधारित देखभाल और पारिवारिक माहौल से ही अच्छी तरह संभव है, झारखण्ड राज्य बाल प्रायोजन स्पोंशरशिप एवं फॉस्टर केयर ऐसे बच्चों के शिक्षण और पोषण के लिए बनाया गया ताकि कोई भी बच्चा को वंचित नहीं रहे,इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को पोषण और शिक्षण के लिए दो हजार रुपया मासिक सहयोग देने का प्रावधान है।सृजन फाउंडेशन के संजय कुमार ने स्पोंशरशिप एवं फॉस्टर केयर के दिशा निर्देश पर प्रकाश डाला। अतिथि अंचल निरीक्षक श्याम लाल टुडु ने कहा कि इस योजना के माध्यम से विशेष देख रेख वालो बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है, इस योजना में अंचल कार्यालय से आय प्रमाण निर्गत किया जाएगा।सृजन फॉउंडेशन के संजय कुमार ने स्पोंशरशिप एवं फॉस्टर केयर नियमावली एवं बाल संरक्षण समिति के कार्यो पर प्रकाश डाला।कार्यशाला का संचालन लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल सुनील कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अब्दुल हमीद अंसारी ने किया।मोके पर अजय कुमर तिवारी, जीवन कुमार रवानी, भगीरथ सिंह, शंकर नापित, अरुण दास,मनोरंजन श्रीवास्तव, विनोद महतो, बबलु मिश्रा, राजीव रंजन, एन डी पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किये।