कांग्रेस नेता के आवास में हज़ारों की संपत्ति चोरी

0
fastlive news

कतरास : जोगता थाना क्षेत्र निवासी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह इंटक नेता भोला राम के आवास से गुरूवार की रात्रि चोरो ने हजारो रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची जोगता पुलिस ने भुक्तभोगी भोला राम से चोरी की पुरी जानकारी हासिल करने के बाद छानबीन प्रारम्भ कर दिया। बताया जाता है की नेता के आवास मे चोर छत से होकर भीतर प्रवेश कर गये और एक बोरे मे सहेज कर रखे गये पीतल का सभी बर्तन जिसकी कीमत लगभग 30 हजार है की चोरी कर लिया।इस दौरान चोरो ने भोला राम के शर्ट की पैकेट से 2870 रूपया नगद तथा सैमसंग का 12000 रूपये मूल्य मोबाइल भी चुरा लिया। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news