
कतरास : धर्माबाँध ओपी प्रभारी का सोनारडीह कुम्हार पट्टी की एक महिला के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उस महिला के साथ धर्माबांध ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार एवं धक्का मुक्की किया गया है। वहीं पीड़ित महिला ने जानकारी देते बताया कि किसी मामले के विवाद की खबर पर थाना प्रभारी यहां पहुँचे, उनके साथ कोई महिला पुलिस बल भी नहीं था। महिला का आरोप है कि धर्माबांध ओपी प्रभारी ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए एक बच्चे को भी पीटा है। इधर, ओपी प्रभारी ने मामले के संबंध में पूछे पर कहा कि भूमि विवाद की सूचना पर वहाँ गए थे। दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति को देखते हुए मैंने बीच बचाव किया है। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत है। वीडियो में क्या सही और क्या गलत है यह फिलहाल जाँच का विषय है।