
बाघमारा : बीसीसीएल के हरिणा बागान समेत मुरायडीह, भीमकनाली, बकसपुरा, हॉस्पिटल कॉलोनी एवं एरिया ऑफिस में करीब 32 घंटे के बाद बिजली बहाल हुई। मालूम हो कि शुक्रवार की रात्रि करीब 02.30 बजे तकनीकी गड़बड़ी के कारण गायब बिजली दूसरे दिन रात्रि 10.30 बजे वापस लौटी। बिजली वापस आने पर बीसीसीएल कर्मियों ने राहत की सांस ली। बिजली के नही रहने से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का घोर संकट उत्पन्न हो गया था। मालूम हो कि मधुबन डीजी प्लांट में प्रायः तकनीकी गड़बड़ी हो जाती है। जिस कारण यहां से आपूर्ति की जाने वाली बिजली ठप हो जाती है। जानकारी के अनुसार मधुबन डीजी प्लांट में लगी सभी मशीनारिया काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। उक्त डीजी प्लांट की जर्जर मशीनारियो को आधुनिक तकनीक में बदलने में करोडो की लागत आ सकती है। जर्जर मशीनों के कारण श्रमिक कॉलोनियों में प्रायः बिजली गायब रहने की समस्या बनी रहती है।