
एजेंसी: बिल गेट्स ने जेफरी एप्सटीन के साथ अपने पुराने रिश्ते का हवाला देते हुए उस रिश्ते को एक बड़ी भूल बताया है। गेट्स ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वे बाल यौन तस्करी का अरोपी था। यह बात बिल गेट्स ने तब बतायी जब उन्होंने मिलिंडा गेट्स से तलाक ली। इसके अलावा गेट्स ने मिलिंडा गेट्स से तलाक के बाद अपनी शादी और पूर्व के संबंधों के बारे में लोगों को अपनी बात शेयर कर कई तरह की जानकारी दी। माना जा रहा है कि एप्सटीन के कार्यो के बारे में बिल गेट्स को तब जानकारी हुई जब जुलाई 2019 को न्यूयार्क में संघीय वकीलों ने एप्सटीन पर एक यौन तस्करी कर रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए उसपर अपराधिक मामले दर्ज किए। फिलहाल बिल गेट्स ने पूर्व के अपने गलती को एहसास किया है।