
बाघमारा : ब्लॉक टू क्षेत्र के नदखुरकी कोल डंप में बीते सोमवार के दिन सिंडिकेट समर्थक (बाघमारा विधायक ढुलू महतो भाजपा) व विरोधी सिंडिकेट समर्थक (पूर्व विधायक जलेश्वर महतो कांग्रेस) के बीच कोयला उठाव व रंगदारी का मामला गरमाता जा रहा है।कोल डंप में दोनों समर्थको के बीच खूनी संघर्ष की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर बाघमारा पुलिस दोनों पक्षो पर पैनी नजर लगाए हुए है। बुधवार को भी नदखुरकी कोल डंप में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। इधर दूसरी और सिंडिकेट समर्थको ने मुशियना का हक को लेकर आंदोलन पर उतारू है। मंगलवार की शाम सिडिकेंट समर्थको के मजदूरी का मुंशियों ने अपनी हक की लड़ाई को लेकर नदखुरकी कोल डंप में प्रेस वार्ता कर बकाया भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को कोल डंप में आंदोलन की चेतावनी दिया है। मुंशियों ने कहा कि बीते वर्ष 2020 अक्टूबर माह से विरोधी सिडिकेंट के द्वारा लगभग 140 ट्रकों का मजदूरी मुशियना आज तक बकाया है। जिसको लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी बकाया राशि की मांग कर चुके है। जबकि हमलोग झारखंड श्रम विभाग द्वारा असंगठित मुंशी निबंधित है। मुंशियों ने बताया कि बीते 29 अगस्त को कोल डंप के कांटा घर के समीप बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना भी दिए थे। जहां बाघमारा थानेदार द्वारा थाना बुलाकर वार्ता कर संतोषजनक करवाई कर भुगतान का आश्वासन दिया था। मगर विरोधी सिडिकेंट द्वारा 13 मुंशियों पर झूठा आरोप लगाकर 2500 रुपया प्रति ट्रक रंगदारी का आरोप लगाकर थाना में शिकायत की गई है। जो सरासर झूठा है। मामले को लेकर स्थानीय थाना, ब्लॉक 2 पीओ, सहायक समादेष्टा, मामले से अवगत कराया गया। मुंशियों ने कहा कि जबतक बकाया राशि सहित मजदूरी मुशियना नही मिल जाता तबतक चरणबद्घ आंदोलन करते रहेंगे। प्रेस वार्ता में कैलाश राय, छोटू दास, जगु गोप, गोपाल चौहान, जुलूस राम, श्याम सुंदर राम, छोटन भुईया, सुजीत पांडेय, योगेश कुमार गोप, धर्मा आदि दर्जनों मुंशी शामिल थे।
