बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

0
fastlive news

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया है। अक्षय की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैन्स के साथ शेयर की हैं।
अक्षय ने अपने मां के निधन की खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘वह मेरी मूल थीं और आज मैं अपने मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति के साथ इस दुनिया को छोड़ गईं और एक बार फिर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी। मेरे और मेरे परिवार के प्रति मैं आप सभी की प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति’
इससे पहले अक्षय कुमार ने फैन्स को दुआओं के लिए आभार जताते हुए लिखा था, ‘आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।’
बता दें कि जब अक्षय कुमार की मां की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब वह विदेश में शूटिंग कर रहे थे। अक्षय को जैसे ही यह खबर मिली वह तुरंत ही लंदन से मुंबई वापस लौट आए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर अक्षय कुमार की मां को क्या हुआ था।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन