
एजेंसी : यूक्रेन में ताजा हालात की घटना को देखते हुए हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के लिए संवाद ही एक मात्र रास्ता है। उक्त बातें यूएन में यूएनएससी की बैठक में शामिल भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने कहा है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के हालात से भारत बहुत परेशान है। जिससे उन्होंने पूरे विश्व को आग्रह करते हुए कहा है कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने की कोशिश की जाए। उन्होंने आगे कहा कि यूएनएससी के सदस्य देश रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ने के लिए इन सिद्धांतों का सम्मान करें।