
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के फिल्म ‘‘ लॉक अप ’’ की रिलीज पर हैदराबाद सिविल कोर्ट ने रोक लगा दी हैं। कंगना के इस फिल्म के शो पर कॉपीराइट का उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। वैसे कंगना के यह शो 27 फरवरी से एएलटी बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर इसका प्रसारण शुरू होने वाला था। इसी बीच कोर्ट ने इसके शो पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इसका फॉर्मेट काफी हद तक ‘‘ बिग बॉस ’’ से मिलता जुलता दिख रहा है। वैसे कहा जा रहा है कि कंगना रनौत अपने पहले शो ‘‘ लॉक अप ’’ को लेकर लाइम लाइट में है। जो इस शो के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।