
एजेंसी : रूस द्वारा यूक्रेन पर भीषण बमबारी जारी है। इस युद्ध के विरोध में रूस के लोग युद्ध विरोधी प्रदर्शन कर रहे है। जिससे रूसी प्रशासन ने युद्ध विरोधी प्रदर्शन कर रहे करीब 4 हजार 300 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस युद्ध की ताजा हालात को देखते हुए यूक्रेन के आंतरिक मंत्री सलाहकार वादिम डेनिसेंको ने कहा है कि रूस ने कीव के पास पर्याप्त सैनिकों को इकट्ठा किया है। जो अगले कुछ दिनों में रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे।