
एजेंसी : यूक्रेन रूस के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद पोलैंड ने यूक्रेन की सैन्य ताकतों से मदद करने की बात कही थ्ी। लेकिन अमेंरिका द्वारा उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने के बाद पोलैंड ने भी अपना इरादा बदल दिया। दोनो देशों के बीच युद्ध आरंभ होने के ठीक बाद पोलैंड ने कहा था कि वह अपने लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन की मदद करेगा। जिसके लिए पोलैंड ने अमेरिका से एफ – 16 जेट विमान की मांग की थी। वहीं अमेरिका द्वारा पोलैंड के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने के बाद पोलैंड ने भी अपना एक कदम पीछे कर लिया। कहा जा रहा है कि रूस के खिलाफ रसियन जेट का इस्तेमाल करने को अमेरिका तैयार नहीं था। जिसके कारण अमेरिका ने पोलैंड का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस तरह पोलैंड ने अपना सैन्य ताकत और सैन्य सामान यूक्रेन नहीं भेजा।