
मुंबई : निर्देशक रोहित शेट्टी कॉप थ्रिलर वेब सीरीज से डिजिटल जगत में एंट्री कर रहे है। वहीं इस सीरीज के लिए लीड एक्टर का नाम भी फाइनल हो चुका है। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने डिजिटल जगत में आने वाली फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्टर के रूप में चुना है। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ शुरूआत से ही उनकी पहली पसंद रहे है। वहीं सिद्धार्थ भी इस सीरीज में जुड़कर बहुत खुश नजर आ रहे है। यह भी कहा जा रहा है कि निर्देशक रोहित शेट्टी पिछले काफी दिनों से अपने आने वाले डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में थे।