
एजेंसी : रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर फेडोरोव का अपहरण् क्र लिए जाने को मामला सामने आया हैं। इस बात की पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वय की हैं। जेलेस्की ने इस सच्चाई की बातों को पूरी दुनिया के समक्ष रखते हुए अपनी बातों में कहा है कि मेलिटोपोल के मेयर द्वारा रूसी सेना का सहयोग करने से इंकार कर दिया था। जिसके कारण रूसी सैनिकों ने उस मेयर का अपहरण कर लिया। वहीं जेलेंस्की ने आगे इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण लोकतंत्र के खिलाफ ही नहीं एक युद्ध अपराध के समान है। उन्होनें कहा कि इस बात की जानकारी जब विश्व के तमाम देशों को होगी तो इसका विरोध जरूर करेंगे।