
एजेंसी : ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वैसे आज से कुछ दिन बाद ही विलियम हर्ट अपना 72वां जन्म दिन मनाने वाले थे। उनके निधन की खबर की जानकारी उनके बेटे ने स्टेटमेंट जारी कर दी है। उसके बेटे ने कहा है कि एक सप्ताह के बाद ही विलियम हर्ट अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे। कहा जा रहा है कि विलियम हर्ट को ‘‘ ए हिस्ट्री आफ वायलेंस ’’ और ‘‘ द बिग चिल’’ जैसी फिल्मों के लिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।