
बाघमारा : बरोरा क्षेत्र के शताब्दी चेक पोस्ट के समीप सिलाई सेंटर में गुरुवार को दीक्षा महिला मंडल बरोरा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गयां। इस कार्यक्रम के दौरान मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।वहीं प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महिला मंडल के सदस्यों ने समारोह के अंत एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर दीक्षा महिला मंडल बरोरा के अध्यक्ष शोभा मलिक, माधुरी चौधरी, अनिता पांडेय, पुष्पा सिंह, ममता सिंहा, धर्मशीला देवी, अंजू शर्मा, शुभा सिंहा आदि मौजूद थी।