
एजेंसी : बलूचिस्तान के सिबी जिले में फिदायीनों ने पिछले एक सप्ताह के दौरार दूसरी बार आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। आज के इस आईईडी ब्लास्ट की घटना में चार सैनिक के मारे जाने की खबर है। वहीं 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जाता है कि आज के हमले में भी आईईडी का इस्तेमाल किया गया है। मालूम रहे इसके पूर्व पिछले सप्ताह सालाना मेले के मौके पर फिदायीन हमले में पांच जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं 28 लोग इस घटना को शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज हुए इस फिदायीन हमले में हमलावर की पहचान हो गई है। जिसमें इस्लामिक स्टेट खुरासान आतंकी अब्दुल रहमान अल बकिस्तानी के रूप में की गई है।