
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूस में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन ओर काफी तेज हो गया है। जो लोग युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है वे सभी रूसी नागरिक हैं। इस बात की जानकारी देते हुए विरोध निगरानी समूह ओभीडी – इंफो ने कहा है कि 21 मार्च को 37 रूसी शहरों में 936 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो 24 फरवरी से अब तक कुल 15 हजार से अधिक लोगों को बंदी बनाया गया है। बताया जाता है कि ये वहीं लोग है जो रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।