
नई दिल्ली : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने घाटी में कश्मीरी पंडितों की जल्द वापसी की उम्मीद जताई है। उक्त बातें आरएसएस प्रमुख भागवत ने नवरेह में आयोजित एक समारोह के आखिरी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को लेकर अंतरआत्मा से निकली वाणी को समारोह में दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे लगता है कि वह दिन बहुत करीब आ गया है। जब कश्मीरी पंडित अपने अपने घरों में वापस आऐंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि वह दिन जल्द आए। उन्होंने कहा कि यही वह वक्त है जो कश्मीरी पंडित अपने अपने घरों में इस तरह से वापस जाए कि भविष्य में कभी भी वहां से न जाए।