श्रीलंका में मंत्रिमंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा

0
fastlive news

एजेंसी :  आर्थिक संकट और आपातकाल की स्थिति से जूझ रहे श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने बीती रात सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। हिंसा और राजनीतिक अटकलों के बीच श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दिया है। वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने इस्तीफा नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि श्रीलंका में जल्द ही सर्वदलीय सरकार बनेगी। जिसमें सत्ता एवं विपक्ष के नेता शामिल होंगें। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने भी अपने सभी विभागों से इस्तीफा सौंप दिया है। इस संबंध में सदन के नेता और शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने कहा कि ‘‘ मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को इस्तीफा सौंपा है।’’ मंत्रिमंडल के इस्तीफा दिए जाने के बाद भी प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news