श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे इस्तीफा नहीं देंगे : करियावासम

0
fastlive news

एजेंसी :  श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण वहां के सरकार के खिलाफ नागरिकों ने पूरजोर विरोध करना आरंभ कर दिया है। श्रीलंका में प्रदर्शन कर रहे लोग वहां के अर्थिक संकट का मुख्य कारण राष्ट्रपति राजपक्षे को बता रहे है। प्रदर्शन कर रहे श्रीलंकाईयों ने राष्ट्रपति राजपक्षे से इस्तीफा की मांग कर रहे है। लोगों का मानना है कि देश में आर्थिक संकट आने का मुख्य जिम्मेदार राजपक्षे का परिवार है। वहीं श्रीलंका के सरकार में शामिल एक सांसद सागरा करियावासम ने कहा है कि राष्ट्रपति इस्तीफा नहीं देंगे। सांसद करियावासम ने भारत द्वारा अर्थिक मदद किए जाने से भारत को शुक्रिया कहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news