
एजेंसी : कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना को समझने के लिए प्रयोगशाला में अध्ययन किया गया। इस अध्ययन दौरान वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना की पहचान भी की गई। जिसमें पाया गया कि इसकी आणविक संरचना कठोर नहीं, बल्कि बहुत ही लचीली होती है। यह आणविक संरचना की खोज हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के वैज्ञानिकों ने की। जहां एंडाडोमेन स्पाइक प्रोटीन की आणविक संरचना को समझने के लिए प्रयोगशाला में अध्ययन किया गया।