
मुंबई : थलापति विजय की फिल्म ‘‘ बीस्ट’’ की रिलीजिंग पर कुबैत सरकार ने बैन लगा दिया है। कुबैत सरकार द्वारा लगाए गए बैन में कहा गया है कि इस फिल्म में इस्लामी आतंकवाद से जुड़े कुछ सीन दिखाए गए है। फिल्म में दिखाए जाने वाले सीन को कुबैत सरकार ने देश हित के खिलाफ बताया है। कुबैत सरकार ने बैन को लेकर लगाए गए अरोप में कहा है कि फिल्म ‘‘ बीस्ट’’ में पाकिस्तानी एंगल और आतंकवाद से जुड़े हुए मुद्दे को दिखाया गया है। मालूम रहे इसके पूर्व दुलकर सलमान की फिल्म ‘‘ कुरूप’’ और विष्णु विशाल की फिल्म् ‘‘ एफआईआर’’ पर भी कुबैत सरकार ने बैन लगाया था।