
एजेंसी : ख़ुफ़िया रिपोर्ट में नजरअंदाज करने के मामले में श्रीलंका के एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना को संदिग्ध रूप से नामजद आरोपी बनाया है। मामला वर्ष 2019 में ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों से जुड़े होने की बात कही जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना को संदिग्ध के रूप में नामजद किया है। धमाकों से संबंधित मामले में सिरिसेना को कोर्ट के आदेशानुसार 14 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। मालूम रहे उक्त धमाके में 11 भारतीयों सहित कुल 270 लोगों की जाने गई थी।। मालूम रहे यह बम धमाका ईस्टर के दिन किया गया था।