
नई दिल्ली ,: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के भीषण सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पुलिस को दिए गए बयान से भगवान की कृपा दृष्टि नया जीवन मिलना साफ झलक रहा है। क्योंकि हादसे के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान पुलिस को दिए गए बयान में ऋषभ ने कहा है कि दुर्घटना होने के बाद उन्हें बिल्कुल याद नहीं कि वे कार से कैसे बाहर निकले। ऋषभ के इस बयान से लोग अचंभित है। वहीं पुलिस सूत्रों के माने तो दुर्घटना होने के बाद कार में जब आग लगी, तब किसी और के कार तक जाकर ऋषभ को निकालने की कोई खास जानकारी सामने नही रही है। पुलिस का मानना है कि ऋषभ खुद कार से बाहर निकले होंगे। या कोई हादसे के तुरंत बाद कोई अनजान आदमी आग लगने से ठीक पहले उसे कार से बाहर निकालकर अपने गंतव्य स्थान की और चला गया होगा। इसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद घायल के भारतीय क्रिकेटर ऋषभ होने की जानकारी हुईं।