नासा का उपग्रह धरती पर गिरने से कितनी होगी क्षति

0
fastlive news

एजेंसी : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में अपने पुराने उपग्रह को लेकर एक जानकारी दी है। जिसमें नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि नासा द्वारा भेजा गया 38 साल पुराना सेवानिवृत्त उपग्रह धरती पर इस सप्ताह के अंत तक गिर सकता है। अंतरिक्ष से इस पुरानी उपग्रह के गिरने से कितने जान माल की हानि होगी। इसका कोई सटीक जानकारी नासा के वैज्ञानिक द्वारा नहीं दी गई है। लेकिन नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस उपग्रह के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले अधिकांश हिस्सा जल जाएगा वहीं बचा हुआ कुछ टुकड़ा धरती पर गिरने की संभावना है। नासा ने पुरानी उपग्रह को लेकर जानकारी दी है कि 5400 पौंड यानी 2450 किलोग्राम वाले यह उपग्रह धरती पर गिरने से पहले ही अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो जाएगा । वही बाकी हिस्सा जो बचेगा वह धरती की ओर आएगा। लेकिन नासा ने यह भी जानकारी देते हुए कहा है कि इस उपग्रह के मलबे की चपेट में आने और उससे घायल होने की संभावना 9479 में से एक है। मालूम रहे कि इस पुराने उपग्रह को नासा की ओर से सेवानिवृत किया जा चुका है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news