
एजेंसी : उत्तर कोरियाई सैनिकों के सरकारी बुलेट के गुम होने की खबर आई है। बुलेटों के गुम होने के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए शहर में लॉकडाउन के साथ-साथ वहां के हर घर की तलाशी के आदेश जारी किए। जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दिनों उत्तर कोरिया के सैनिकों के 653 बुलेट गुम हो गई। गुम होने की खबर किसी भी सैनिकों को तनिक भी नहीं मिली। हालांकि बाद में उन बुलेटिन के गुम होने की जानकारी मिलने के बाद वहां के अधिकारी हरकत में आए और बुलेट की खोजबीन आरंभ की । लेकिन बुलेट के पता नहीं चलने के बाद इसकी जानकारी उत्तर कोरिया के नेता किम जॉन को दी गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरियाई नेता किंग जॉन उन गुम हुए 653 बुलेट ओं की बरामदगी के लिए हेसन शहर में लोग डाउन लगाने का आदेश जारी किया। साथ ही वहां के प्रत्येक घरों में तलाशी लेने का आदेश जारी किया। बुलेट गुम होने को लेकर वहां के एक कथित नागरिक में जानकारी देते हुए कहा है कि जब तक वहां 653 बुलेट सरकार के अधिकारियों को नहीं मिल जाती तब तक उस शहर में लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होनें इस विषय पर कहा कि वहां कौन सी स्थिति होगी इसका फैसला उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन तय करेगा।